फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four people  injured including Pradhan in dispute over old rivalry in Amethi Police deployed in village

Amethi News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, प्रधान समेत चार घायल; गांव और अस्पताल में पुलिस तैनात

Tue, 22 Apr 2025 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 09:44 AM IST
सार

अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इसमें प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। घटना को देखते हुए गांव और अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 

विज्ञापन
Four people  injured including Pradhan in dispute over old rivalry in Amethi Police deployed in village
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और असलहा लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट और फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


घटना गौरीगंज क्षेत्र के संभावा गांव की है। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर और ग्राम प्रधान संजय यादव को भी गोली लगी है। परिजन किसी को कुछ बताए बिना उन्हें कहीं अज्ञात स्थान पर इलाज के लिए ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घटना की जानकारी ली। अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए गांव और अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed