{"_id":"634d912e119f84407e28bb9e","slug":"four-more-dengue-positive-found-in-district-hospital-amethi-news-lko6533325169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार और मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार और मिले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे चार बुखार पीड़ित डेंगू पॉजिटिव पाए गए। कार्ड की जांच में पॉजिटिव मिलने पर पुष्टि के लिए एलाइजा जांच के लिए उनका सीरम सैंपल लिया गया। संबंधित सीएचसी अधीक्षक को सूचना देकर गांव में निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
मौसमी बुखार की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बड़ी संख्या में बुखार, सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं डेंगू संक्रमित मरीज भी मिल रहे हैं। सोमवार को एक दिन बाद अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अकेले संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1237 मरीज पहुंचे। इनमें से बुखार से पीड़ित मिले 427 मरीजों को चिकित्सकों ने पैथोलॉजी जांच के लिए भेजा।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सबकी जांच हुई जिसमें चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू के लक्षण मिलने वालों में जामो के भीखीपुर, मुंशीगंज के दुआरा तथा गौरीगंज के धनी जलालपुर व जिला अस्पताल कैंपस के एक-एक मरीज शामिल हैं। कार्ड की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने उनमें डेंगू की पुष्टि कराने के लिए उनका सीरम सैंपल लिया।
विज्ञापन
सीरम को एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। उनकी सूचना पर संचारी रोग के नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को सूचना देते हुए तत्काल गांव में रैपिड रिस्पांस टीम भेजने को निर्देश दिया।