फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four days later, 20 villages remain without electricity.

Amethi News: चार दिन बाद भी 20 पुरवों में बिजली गुल

Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four days later, 20 villages remain without electricity.
जगदीशपुर में लगाया जा रहा बिजली का खंभा। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के चार दिन बाद भी मुसाफिरखाना, पनियार, तिलोई और जगदीशपुर खंड के 20 से अधिक पुरवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम की टीमें खंभे लगाने और लाइन दुरुस्त करने में जुटी हैं। पनियार पावर हाउस के पश्चिम दुआरा में तालाब में प्लास्टिक के ड्रमों से बनाई नाव के सहारे ट्रांसफार्मर पहुंचाकर बुधवार को करीब 50 घरों की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को नाव से पानी के बीच ले जाकर स्थापित किया गया, जिसके बाद दुआरा गांव में आपूर्ति शुरू हो गई। अधिशासी अभियंता अमेठी उमेश कुमार ने बताया कि अमेठी खंड में खंभे लगाकर लाइन की मरम्मत कराई गई है। लोकल फॉल्ट भी ठीक कराए जा रहे हैं। तिलोई और जगदीशपुर खंड में मरम्मत का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना, कौहार सहित कई क्षेत्रों के 20 से अधिक पुरवों में आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है। उमस के बीच बिजली गुल होने से पंखे और कूलर बंद हैं। गौरीगंज के राजा यादव ने बताया कि रात में बिजली कई बार आने-जाने से परेशानी होती है। मुसाफिरखाना के दिनेश कुमार ने कहा कि दिन में बिजली कटने से घरेलू काम प्रभावित हैं। सेमरौता के अरुण कुमार ने बताया कि खेत से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। तिलोई के महेश कुमार ने कहा कि रात में बिजली नहीं रहने से उमस और मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान के बाद मरम्मत और उपकरण बदलने का काम पूरा किया गया है। फॉल्ट वाले स्थानों पर टीमें लगाकर मरम्मत कराई जा रही है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed