फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four blows were made on the mother's head and five on the son's

Amethi News: मां के सिर पर चार और बेटे पर किए पांच वार

Fri, 22 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four blows were made on the mother's head and five on the son's
मुसाफिरखाना सीएचसी में रुदौली गांव के युवक से बातचीत करतीं एसपी अपर्णा रजत कौ​शिक। स्त्रोत: ग्र
अमेठी सिटी। दोहरे हत्याकांड में मां-बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस अफसरों को मिल गई। रामा के सिर पर चार गहरे घाव मिले हैं और आकाश के सिर पर पांच। दोनों के चेहरों पर भी चोट के कई निशान मिले हैं। दोनों की मौत का कारण एंटीमार्टम इंजरी (गहरी चोट लगने से मौत होना) आई है। देर शाम दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस से गांव ले लाए गए।
विज्ञापन




हत्यारोपियों ने मां-बेटे के सिर और चेहरे को निशाना बनाया। घटनास्थल काे देखकर पुलिस अफसरों ने अंदेशा जताया कि दोनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के निशान नहीं दिखे।
विज्ञापन




वारदात के लिए आबादी से दूर खेत को चुना
हत्यारोपी चाहते तो मां-बेटे को उनके घर पर ही निशाना बना सकते थे, लेकिन उन्होंने खेत में वारदात को अंजाम दिया। खेत से आबादी करीब एक किलोमीटर दूर है। वारदात के वक्त सिर्फ दो ही लोग घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर दूर थे, जो बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यह भी कहा जा रहा है कि रामराज की बेटी के सिर पर जो बोरी थी उसी में हथियार थे, जिनसे वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अच्छा नहीं रामराज का आचरण
ग्रामीणों ने बताया कि रामराज का व्यवहार ठीक नहीं था। इसी वजह से गांव के लोग उससे कम ही बात करते थे। उसके परिवार के लोगों से भी गांव वालों ने दूरी बना रखी थी। इसके उलट, रामा का व्यवहार ठीक था। हत्याकांड के बाद कई ग्रामीण, खासकर महिलाएं उनके व्यवहार को लेकर चर्चा करती मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed