फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four blocks will be developed with Rs 96 crore

Amethi News: 96 करोड़ से चार ब्लॉकों का होगा विकास

Mon, 09 Oct 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four blocks will be developed with Rs 96 crore
अमेठी। प्रधानमंत्री जनविकास योजना से 96 करोड़ से अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जिले के बहादुरपुर, सिंहपुर, जगदीशपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक में विकास कार्य होंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत समुदाय के लोगों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है। आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत के साथ सामुदायिक सहभागिता योजना से लाभान्वित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1126 परियोजना के लिए 96 करोड़ 54 लाख रुपये के कार्यों के प्रस्ताव को जिला स्तरीय कमेटी ने मंजूरी दी थी। मंजूरी के बाद राज्य सरकार और अब केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। मंजूरी के बाद जल्द ही धनराशि जारी होने की संभावना है। धनराशि जारी हाेने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जलनिगम व पावर कारपोरेशन के प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही शासन से स्तर से कार्यदायी संस्था नामित होगी। जिसके बाद प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed