{"_id":"5f3ff04d8ebc3e3ca9062d21","slug":"four-arrest-with-60-litre-wine-amethi-news-lko5361513109","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस कारोबार में लिप्त लोगों को पकड़कर लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय मुसाफिरखाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कस्थुनी मोड़ के समीप से चार लोगों 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसपी दिनेश सिंह ने जिले में मादक पदार्थों की ब्रिकी व निर्माण के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के तहत जिले की पुलिस हर रोज ऐसे स्थलों पर छापामारी कर बड़े पैमाने पर तैयार कच्ची शराब व उपकरण बरामद कर रही है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मुसाफिरखाना एसएचओ अवधेश यादव को मुखबिर ने कच्ची शराब की बिक्री करने जा रहे चार लोगों की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय कोतवाल ने थाने के उप निरीक्षक इंग्लेश तिवारी को पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कस्थुनी मोड़ के पास मौजूद चार संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान थाना क्षेत्र के कस्थुनी पूरब गांव निवासी रमेश पासवान, घनश्याम पासवान व राम विशाल पासवान तथा बेसारा पूरब निवासी राम कुमार के रुप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान इनके पास से 60 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को थाने लाकर बरामद शराब जब्त करते हुए सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ ने इसकी पुष्टि की है।