फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four accused arrested for firing and attacking priest's house

Amethi News: पुजारी के घर फायरिंग व हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for firing and attacking priest's house
पकड़े गए आरोपी
अमेठी सिटी। पुजारी के घर फायरिंग व हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरीगंज क्षेत्र के राघीपुर गांव के शक्तिपीठ दुर्गंन भवानी धाम में स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोरखनाथ गिरी के घर पर रविवार की देररात हुए हमले व फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी वैभव विक्रम सिंह, निर्भय सिंह, विपुल सिंह व आकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले में नामजद दो आरोपियों व अज्ञात लोगों की पुलिस खोजबीन कर रही है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुजारी गोरखनाथ के घर उक्त दबंगों ने फायरिंग कर लाठी-डंडों व धारदार से हमला कर दिया था। गोली लगने से पुजारी की बुजुर्ग मां राजकुमारी जख्मी हो गईं। लाठियों के हमले में पुजारी व उनकी पत्नी माया देवी भी जख्मी हो गईं थीं। इतना ही नहीं दबंगों ने बाइक, पिकअप आदि भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसी मामले में पुजारी ने छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed