{"_id":"65f0bbaed68969ce490599d4","slug":"foundation-stone-laid-for-the-construction-work-of-sridevi-patan-temple-amethi-news-c-96-1-ame1002-115127-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: श्रीदेवी पाटन मंदिर के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: श्रीदेवी पाटन मंदिर के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
Wed, 13 Mar 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित सिद्ध पीठ श्रीदेवी पाटन मंदिर धाम का वंदन योजना के तहत 1.52 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। मंगलवार को मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर पूजन कर शिलान्यास किया गया।सरकार की ओर से वंदन योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का कायाकल्प कराया जा रहा है। सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के प्रयास से स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित सिद्ध पीठ श्रीदेवी पाटन धाम को योजना के तहत चयनित किया गया है। शासन की ओर से स्वीकृति व बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया हो गई है।
इस लागत से मंदिर परिसर में विश्रामालय, संपर्क मार्ग, विश्रामालय, वाटर कूलर, शेड, प्रकाश व्यवस्था, बेंच, सीसी रोड व परिसर का सौंदर्यीकरण कराने के साथ अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नामित कार्यदायी संस्था नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन व प्रतिनिधि फूल चंद्र कसौधन ने पूजन कर शिलान्यास किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा सिद्ध पीठ धाम का सौंदर्यीकरण होने के बाद श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर ईओ अभिनव, विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।