फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his birth anniversary

Amethi News: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Wed, 21 Aug 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on his birth anniversary
साइकिल रेस के विजेता को पुरस्कृत करते सांसद
अमेठी सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को शहर से लेकर गांवों तक समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती पर सैठा बाजार से गौरीगंज तक 26वीं राजीव गांधी संदेश साइकिल दौड़ प्रतियोगिता हुई। पूर्व में हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व में हुई सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को टी शर्ट, बैग व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंगलवार को गौरीगंज में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता हुई। साइकिल रेस को सैठा प्रधान संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

साइकिल दौड़ सैठा से शुरू होकर सब्जी मंडी में समाप्त हुई। प्रतियोगिता में 32 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुलायम सिंह यादव ने प्रथम, विक्की यादव ने द्वितीय और दीपक यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांसद ने तीन विजेताओं के साथ ही 11 अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, धर्मराज बहेलिया, साइकिल दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक अनिल सिंह, रामबरन कश्यप, मो. मतीन, सभी 17 ब्लॉकों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन
सिंहपुर (अमेठी)। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने उनकी उपलब्धियों को साझा किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, लतीफ अहमद, हरिनाम सिंह, अशोक सैनी, कमाल अहमद मंशाराम, नंद कुमार पांडेय, ललित तिवारी, गोपीचंद बाजपेयी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

राजीव गांधी के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
भादर (अमेठी)। पीपरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष संजय यादव की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बृजेश तिवारी, अजय सिंह गांधी, राजेश सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे । (संवाद)

नेत्र शिविर का आयोजन
अमेठी सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर रामगंज मजरे कौहार में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र चिकित्सक डॉ. अंकित ने 135 मरीजों का परीक्षण किया। परीक्षण में 95 मरीज मोतियाबिंद के चिह्नित किए गए। इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चंद्र मिश्रा ने किया।

मनाई गई जयंती
जामो (अमेठी)। ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाॅक प्रभारी राजीव लोचन तिवारी एवं ब्लाॅक अध्यक्ष राम मनोहर पासी के संयुक्त अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हरिश्चंद्र तिवारी अभयदत्त चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)


सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जयंती
इन्हौना (अमेठी)। सेमरौता कस्बे के सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर काॅलेज में शिक्षकों ने राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सदाशिव अवस्थी ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरनास्रोत थे। इस मौके पर अभिषेक अग्निहोत्री, श्रवण कुमार, आराधना यादव, पुष्पेंद्र गोस्वामी सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed