{"_id":"679d239e0d1d732b2709bdf8","slug":"forest-department-team-camped-in-the-village-in-search-of-jackal-amethi-news-c-96-1-ame1002-133989-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सियार की तलाश में वन विभाग की टीम गांव में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सियार की तलाश में वन विभाग की टीम गांव में डाला डेरा
Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव में सियार कीं तलाश करते ग्रामीण व वन विभाग की टीम।
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव में हमलावर सियार के झुंड की दहशत शुक्रवार को भी ग्रामीणों के चेहरे पर साफ नजर आई। बृहस्पतिवार रात से ही गांव में वन विभाग की टीम डेरा डालते हुए सियारों के झुंड को ढूंढने में जुटी है।
बड़गांव गांव निवासी गीता मौर्या (33), राम प्रसाद मौर्या (70) व रामकली मौर्या (58) बृहस्पतिवार देर शाम सियार के झुंड के हमले से घायल हो गए थी। घायलों में दो की हालत सामान्य है तो रामकली का उपचार अब भी चल रहा है। वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल सहित अन्य स्थानों पर सियार की तलाश कर रही है। शुक्रवार को ग्रामीणों संग जंगल व खेतों को खंगाला, लेकिन सियार का कोई सुराग नहीं मिला।
रेंजर इब्राहिम ने बताया कि गांव में एक सियार का शव मिला था उसका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संभावित जगहों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को आते-जाते समय सावधान रहने के लिए कहा गया है। साथ में बच्चों पर विशेष निगाह रखने को सलाह दी गई है। सियार की तलाश अधूरी होने पर ग्रामीणों के चेहरे पर अब भी दहशत नजर आ रही है।