फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Force deployed in Fatehpur Mawaiya village

फतेहपुर मवइया गांव में फोर्स तैनात

Sun, 06 Mar 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Force deployed in Fatehpur Mawaiya village
जायस : फतेहपुर मवईया गांव में विवाद के बाद तैनात फोर्स। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के फतेपुर मवइया गांव में पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने शुक्रवार देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। युवक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

पिछले ढाई साल पहले दोनों पक्षों के बीच एक शादी समारोह में सिगरेट लाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। उस संघर्ष में जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी वहीं दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। पिछले शुक्रवार की शाम गांव की एक चाय की दुकान पर भरत पासी चाय पी रहा था। इसी बीच घनश्याम सिंह, सूरज सिंह, शिवम व दीपक सिंह अपने आठ अन्य साथियों के साथ लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से लैश होकर पहुंचे और जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावर भारत पासी को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। चीख पुकार सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घनश्याम सिंह, सूरज सिंह, शिवम सिंह व दीपक सिंह समेत आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसओ उमेश मिश्र के अनुसार गांव में स्थिति सामान्य है। वहीं पीड़ित पक्ष की मानें तो अतिशीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed