फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   For the third consecutive day, there was a storm of trouble due to drizzle

Amethi News: लगातार तीसरे दिन रिमझिम से लगी आफत की झड़ी

Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
For the third consecutive day, there was a storm of trouble due to drizzle
जगदीशपुर ​​ट्रामा सेंटर के सामने जलभराव। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। हालांकि, जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।बारिश से खेत लबालब हो गए और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन



सावन फसलों की वृद्धि के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार सावन में कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। रविवार से मौसम का मिजाज बदला। तीन दिन से लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी दूर कर दी। बारिश होने के बाद मंगलवार को किसान नमी व पानी पाकर धान के खेतों में यूरिया डालते नजर आए।
विज्ञापन



वहीं कुछ किसान खेतों में पानी देख धान की रोपाई में जुटे रहे। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार, मंगलवार को तापमान अधिकतम 31.0 डिग्री, न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में हल्के मध्यम बादल छाए रहने संग बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों पर पानी, चलने में परेशानी
बारिश होने से शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मोहल्लों और सड़कों पर पानी भरा दिखाई पड़ा। जिला मुख्यालय गौरीगंज में जिला अस्पताल गेट, स्टेशन रोड, ब्लॉक परिसर, जीजीआईसी मोड़, गौरीगंज मार्ग, सैंठा क्राॅसिंग सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति दिखी। वहीं, अमेठी में अमेठी तहसील, थाना, ब्लॉक, जूनियर हाईस्कूल, पशु अस्पताल, सीएचसी, रामलीला मैदान, गंगागंज, तोपखाना मोहल्ला, ककवा रोड पर जलभराव की समस्या दिखी। जगदीशपुर कस्बे के शांति मार्केट, बाजार शुकुल मोड, बस स्टेशन के सामने, ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ वाराणसी फोर लाइन पर उतेलवा बस स्टॉप के सामने जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।


बाजार शुक्ल में जगह-जगह टूट गई सड़क
बाजार शुकुल (अमेठी)। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर मार्ग को जाने वाली सड़क बदहाल है। यह सड़क दो प्रमुख मार्गों को जोड़ती है, जो गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश होने के बाद पूरा मार्ग कीचड़युक्त हो गया है। स्थानीय निवासी बब्बन द्विवेदी, ध्रुव केश शर्मा, गिरधारी मौर्य, देवी दयाल शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से 1650 मीटर बनाई गई सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है।




नाली व सड़क बदहाल, ग्रामीण बेहाल
कमरौली (अमेठी)। मियां का पुरवा, मंजूर शाह गांव में नाली नहीं होने से दूषित पानी कच्चे रास्ते पर आ रहा है। साहिल, अजहर, टिंकू सहित अन्य लोगों ने बताया कि रास्ते की मरम्मत व नाली निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कठौरा स्थित यूपीसीडा आवासीय कॉलोनी सेक्टर में सड़क पर जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed