{"_id":"68506a7fb9f70e32b207bd4e","slug":"food-worship-ornaments-and-language-should-be-good-amethi-news-c-96-1-ame1008-142677-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भोजन, भजन, भूषण व भाषा होनी चाहिए अच्छी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भोजन, भजन, भूषण व भाषा होनी चाहिए अच्छी
Tue, 17 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
परतोष में चल रहे 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल नव चयनित आचार्य। आयोजक।
अमेठी सिटी। परतोष स्थित एक विद्यालय में विद्या भारती जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से 10 दिवसीय नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को विद्या भारती काशी प्रदेश के सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत भूमि पर जन्म लेने का गर्व हम सभी को होना चाहिए।
हमारा भोजन, भजन, भ्रमण, भूषण व भाषा अच्छी होनी चाहिए, यह पाठ सरस्वती शिशु मंदिर ही पढ़ाता है। उन्होंने देश की गुलामी और स्वतंत्रता के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 1835 में लॉर्ड मैकाले ने अपने पिता को एक पत्र लिखा कि आज से हमारे नियम से लोग भारतीय तो रहेंगे, किंतु उनकी संस्कृति एवं मानसिकता बदल दी जाएगी। शिक्षा पद्धति को बदलते हुए वहीं से कॉन्वेंट विद्यालय प्रारंभ हुए, जिससे हमारा देश बर्बादी की ओर अग्रसर हो गया। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित, संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कमलेश, काशी प्रदेश प्रचारक संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।