फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog stopped the speed of vehicles, fog remained till morning

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सुबह तक छाया रहा कोहरा

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, fog remained till morning
संग्रामपुर : कोहरे व धुंध के बीच शनिवार सुबह गुजरते वाहन । -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। मौसम में अचानक आई तब्दीली के बीच शुक्रवार देर रात कोहरा शुरू हो गया। शनिवार सुबह तक आसमान में छाए घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ फिट की दूरी तक नहीं दिखाई दे रहा था। वाहन चालकों को सुबह होने केे बावजूद अपने वाहनों की हेडलाइट जलाना पड़ा। सीजन के पहले कोहरा व धुंध के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सुबह आवश्यक कार्य से निकले लोग कुछ दूर ही चलने के बाद अलाव खोजते नजर आए।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से दिन में आसमान में छाए बादलों के बीच शुक्रवार दिन में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम परिवर्तन के साथ शुक्रवार रात से कोहरा व धुंध का भी आगाज हो गया। कोहरे व धुंध का आलम यह था कि शनिवार सुबह थोड़ी दूर भी नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे व धुंध के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। आमतौर पर तेज गति से चलने वाले चालक चाहकर भी अपने वाहन को गति नहीं दे पा रहे थे। शनिवार सुबह लोग उठे तो चारों ओर घना कोहरा छाया मिला।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते बड़े व छोटे वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग अलाव खोजते नजर आए। वैवाहिक आयोजन में शामिल होने वालों को भी कोहरे व धुंध ने परेशान कर दिया। गांवों में कोहरे के साथ शुरू हुई ठंड से ग्रामीण बचाव का प्रबंध करने में जुटे रहे। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकलने पर सूर्य की तपिश बढ़ी तो लोगों को राहत मिली। धूप खुलने के बाद ठंड से भले रही राहत मिली हो लेकिन लोगों को कहना है कि रात्र में कोहरे व धुंध ज्यादा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में सावधानी से चलाए वाहन
यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि सुबह और रात को कोहरा बढ़ने से सड़क हादसे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कोहरे से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने लगती है। कोहरे में वाहन चालकों को गति नियंत्रण रखने के साथ सावधानी पूर्वक वाहन चलाना चाहिए।

गेहूं का उत्पादन होगा अच्छा
रवि सीजन की मुख्य फसल गेहूं के बोआई हो रही है। इसके लिए ठंड का बढ़ना फायदे मंद रहेगा। राजकीय कृषि बीज भंडार ठेंगहा प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि ठंड व कोहरा बढ़ने से गेहूं की पैदावार अच्छी रहेगी। जितनी ज्यादा ठंड बढ़ेगी उतना ही उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed