फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog in the morning, light sunshine in the day

सुबह कोहरे का कहर, दिन में हल्की धूप

Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, light sunshine in the day
30 : जगदीशपुर : सुबह फैली कोहरे की धुंध। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर(अमेठी)। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद भी ठंड की आक्रामकता कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन सुबह कोहरे व धुंध ने लोगों को परेशान कर दिया है तो दिन में चल रही बर्फीली हवा से धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी आंशिक बादल व कोहरा आगे भी छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जनवरी माह में लगातार परिवर्तित हो रहा मौसम बरसात के बाद भी सही होने का नाम नहीं ले रहा है। बरसात के बाद साफ हुए मौसम के कारण दोपहर में बाजारों व सड़कों पर तो रौनक दिखाई पड़ी लेकिन सुबह-शाम कोहरा छा जाने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे यातायात की रफ्तार भी थमी रही।
विज्ञापन

दिन में थोड़ा हल्की धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का अनुमान है कि गलन के साथ कोहरा और बढ़ेगा और आंशिक बादल के छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने के कारण लखनऊ-वाराणसी व रायबरेली-अयोध्या हाइवे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार काफी धीमी रही। ट्रक व अन्य वाहन रात में रेंगते हुए नजर आए। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा।

दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद भी हवा के चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली, कोहरा भी छंटा लेकिन गलन बराबर बनी रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सापेक्षिक अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत, और न्यूनतम 82 प्रतिशत रहा, हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे और दिशा उत्तरी पश्चिमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed