फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flame of fake birth certificate reaches Amethi, investigation started

Amethi News: अमेठी पहुंची फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की आंच, शुरू हुई जांच

Wed, 31 Jul 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Flame of fake birth certificate reaches Amethi, investigation started
अमेठी सिटी। जामो के बलभद्रपुर गांव एक महिला की बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी निकलते ही अधिकारी चौकन्ने हो गए। सोमवार को वह आधार पंजीकरण कराने पहुंची थी। रायबरेली के सलोन में जन्म प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र में हुए फर्जीवाड़े से नसीहत लेते हुए आनन-फानन में यहां के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र कैसे जारी हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच टीम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
जामो विकासखंड के शाहगढ़ क्षेत्र में बलभद्रपुर गांव निवासी मंगरू की बेटी का जन्म एक अक्तूबर 2019 को हुआ था। सीएचसी गौरीगंज की मुहर लगा 29 जून को जारी जन्म प्रमाण पत्र जब आधार की वेबसाइट पर अपलोड किया गया तो वह फर्जी प्रतीत हुआ। कंप्यूटर ऑपरेटर ने मामले से बीईओ व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद से जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से जारी नहीं हुआ है। ऐसे में विभागीय अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने मामले की जांच की, जिसमें अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कहा कि पैसे देकर बनवाया था प्रमाण पत्र
डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने शाहगढ़ क्षेत्र में जाकर मामले की जांच की। मामले में प्रकाश में आए मंगरू के घर जांच टीम पहुंची तो वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी श्यामकली ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र उसने जन सेवा केंद्र पर पैसे देकर एक निजी व्यक्ति के माध्यम से बनवाया था। जबकि जनसेवा केंद्र संचालक मामले से साफ इन्कार कर रहा है। अभी तक जांच का निष्कर्ष नहीं निकल सका है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed