फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five thousand crore investment will land on the ground, 7064 will get employment

Amethi News: धरातल पर उतरेगा पांच हजार करोड़ का निवेश, 7064 को मिलेगा रोजगार

Thu, 10 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five thousand crore investment will land on the ground, 7064 will get employment
फैक्ट्ररी में निरीक्षण करते उद्यमी मित्र
जगदीशपुर (अमेठी)। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 4936.61 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने धरातल पर उतारने की तैयारी की है। इससे 7,064 लोगों के रोजगार सृजन की उम्मीद जगी है। इसको लेकर तैयारी की गई है। प्राधिकरण के अलावा उद्योग विभाग भी इसकी तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नवंबर वर्ष 2022 में स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर में आयोजित इन्वेस्टर समिट के दौरान 68 उद्यमियों ने 5835.61 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत 10,314 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए प्राधिकरण के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। अब इन कंपनियों की अपडेट रिपोर्ट ली जा रही है। जिन उद्यमियों को जमीन की तलाश थी, उन्हें प्राधिकरण ने ई ऑक्सन के तहत पोर्टल पर आवेदन के तहत ऑफर किए हैं। उद्यमियों को जमीन आवश्यकता के साथ साथ प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसके साथ ही काम शुरू होने,नक्शा पास कराने ,पंजीयन कराएं जाने समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हीं कंपनियों के नाम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल किया गया है, जिन्होंने जमीन आवंटन के बाद अपना सेटअप खड़ा करने के लिए नक्शा आदि पास करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग समझौता पत्र और दावे
यूपीसीडा ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के 48 उद्यमियों की धरातल पर उतरने की तैयारी में है, जिसमें से 4936.61 करोड़ का इन्वेस्ट कर 7064 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। दूसरी तरफ जिला उद्योग केंद्र के रिपोर्ट और आंकड़े अलग है। उद्योग कार्यालय से 36 उद्यमियों ने 1346.7 करोड़ के निवेश का इन्वेस्ट कर इकाई स्थापना के बाद 3638 को रोजगार मिलने की संभावना है। उद्यमी मित्र प्रवीण कुमार सिंह विशेन ने बताया कि उद्यमियों का निवेश जल्द ही धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों से डोर टू डोर मुलाकात कर उनके इकाई का सत्यापन करते हुए जरूरी दस्तावेज एकत्रित किया जा रहा है।




48 उद्यमी हुए तैयार
क्षेत्रीय कार्यालय यूपीसीडा अयोध्या के वित्त एवं लेखा अधिकारी धरम चन्द ने बताया कि 68 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर इकाई स्थापित करने की इच्छा व्यक्ति की थी। जिसमें से 48 उद्यमियों ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं। जिसमें से दो सुपर मेगा, तीन मेगा और दो लार्ज के बाद शेष छोटी इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed