फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five positives including doctor's wife

चिकित्सक की पत्नी समेत पांच मिले पॉजिटिव

Tue, 27 Oct 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Five positives including doctor's wife
अमेठी। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1945 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट में सिर्फ पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में एक चिकित्सक की पत्नी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की रफ्तार जिले में लगातार कम हो रही है। संक्रमण को सामने लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एकत्र किए गए 1945 सैंपल की जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से कराई गई जांच में जांच में 1940 लोग निगेटिव व पांच लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में जामो के पूरे धराधरी दूबे का पुरवा का एक युवक, गौरीगंज ब्लॉक के ऐंठा गांव का 14 वर्षीय किशोर, अमेठी के महमूदपुर व भेटुआ के मई गांव की एक-एक प्रौढ़ महिला व संग्रामपुर सीएचसी में कार्यरत एक चिकित्सक की पत्नी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 2,821 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,641 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 26 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 154 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed