फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five more corona positives found in Amethi

अमेठी में मिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव

Tue, 12 May 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five more corona positives found in Amethi
अमेठी। जिले में मंगलवार को पांच नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। एसजीपीजीआई से भेजी गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने सभी पांच मरीजों को सुल्तानपुर के कुड़वार कस्बा स्थित लेबल-1 अस्पताल भेजते हुए उनके संपर्क में रहने वालों को खंगालने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बदलगढ़ गांव के चार युवक और गौरीगंज थाने के मौला का पुरवा मजरे रोहसी खुर्द गांव की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। पॉजिटिव मिले पांच लोगों में शामिल चारों युवक उन 10 लोगों के दल मेें शामिल थे जिनमें से दो युवक पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्राइवेट वाहन बुक कराकर मुंबई से 30 अप्रैल को अपने गांव पहुंचे 10 लोगों में से शुरू में दो की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

उनके पॉजिटिव मिलने के बाद शेष आठ लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में मुंबई से आए 10 लोगों के दल में शामिल चार युवक (चारों युवकों की उम्र्र क्रमश: 28, 30, 32 व 40 वर्ष है) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 10 मई को अपने पति के साथ ट्रक से गुजरात के सूरत से अपने मायके मौला का पुरवा मजरे रोहसी खुर्द गांव आई एक 27 वर्षीय महिला भी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को विशेष एंबुलेंस से सुल्तानुपर जिले के कुड़वार कस्बे में बनाए गए लेवल-1 अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी को आइसोलेट करते हुए उनका उपचार शुरू करा दिया गया है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने रोहसी खुर्द गांव समेत तीन किलोमीटर के एरिया को कंटेनमेंट जोन (बदलगढ़ गांव पहले से ही कंटेनमेंट जोन है) घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है।
बताया कि प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों गांव पहुंचे अफसरों ने तीन किलोमीटर का क्षेत्र सील कराते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया। गांव के साथ ही सील एरिया को सैनिटाइज तथा वहां रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग मेडिकल टीम की ने शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि मरीजों के संपर्क में रहने वालों को खंगाला जा रहा है।
डीएम अरुण कुमार ने सील किए गए एरिया में रहने वाले लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। डीएम ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में लोग 05368-244577, 9936534636 6394802956 पर संपर्क पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी ।
डीएम ने कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा किसी के भी जाने पर पूरी पाबंदी लगाई है। इस एरिया में आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दोनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को दिया है। डीएम ने कहा कि दूध, सब्जी, राशन, दवा आदि लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी।

डीएम ने बदलगढ़ गांव में पूर्व में तैनात अफसरों को सतर्क रहने के साथ ही रोहसी खुर्द गांव में तहसीलदार संगीता पांडेय को गांव की परिधि में तो पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेंद्र कुमार को पूरब, रजत सोनकर को पश्चिम, विनोद कुमार मिश्र को उत्तर व देवेंद्र नायक को दक्षिण दिशा के लिए बतौर मजिस्ट्रेट नामित किया है। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed