{"_id":"69c82008f74ce61eff0d1162","slug":"five-accused-of-online-fraud-gang-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-162015-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Mar 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर थाने में मौजूद पकड़े गए साइबर ठग। स्रोत मीडिया सेल
अमेठी सिटी। मोबाइल चोरी कर यूपीआई के माध्यम से बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले साइबर ठग गिरोह का जगदीशपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और 6,500 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर जगदीशपुर ने संदिग्ध हालात में घूम रहे आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आया कि कमरौली के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी कठौरा निवासी मोहम्मद अतीक का मोबाइल तिलोई बाजार से चोरी कर उसके खाते से 4,76,386 रुपये की ठगी की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और बाजारों में घूमकर भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल चोरी करते थे और तुरंत वहां से निकल जाते थे। इसके बाद चोरी किए मोबाइल को पश्चिम बंगाल ले जाकर संजय मंडल नामक व्यक्ति से लॉक खुलवाते थे। उसी मोबाइल से यूपीआई और नेट बैंकिंग सक्रिय कर संबंधित खातों से ऑनलाइन राशि निकाल ली जाती थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने स्वीकार किया कि एक फरवरी को मोहनगंज के पास तिलोई बाजार में भीड़ के बीच मोबाइल चोरी कर नौ फरवरी तक खाते से पूरी रकम निकाल ली थी और आपस में बांट ली। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।