फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   First dengue patient of season found in amethi

डेंगू का मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
First dengue patient of season found in amethi
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के एक गांव में डेंगू तथा दूसरे गांव में डेंगू का संभावित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संभावित मरीज का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजने के बाद आरआरटीम ने दोनों गांवों में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही स्वास्थ्य टीमें गांव में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की पैथोलॉजिकल जांच कर उन्हें दवाईयां मुहैया करा रही हैं। टीमें ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से वायरल बुखार ने पांव पसार रखा है। शनिवार को स्थानीय ब्लॉक के गांव बड़ा रामनाथपुर निवासी कर्म राज सिंह बुखार से पीड़ित होने पर सीएचसी इलाज के लिए पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई तो एनएस-1 जांच में वह पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करते हुए उनका सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। परिवार वालों ने कर्मराज को रेफर कराकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसी ब्लॉक के गांव स्वयंबर सिंह का पुरवा मजरे बड़ा रामनाथपुर निवासी ओम प्रकाश का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई तो वह डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले। हालांकि इसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर चले आए।
केजीएमयू की ओर से सोमवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग को ओम प्रकाश के पॉजिटिव होने की सूचना दी गई। सूचना पर सोमवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने गांव पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया। टीम द्वारा दोनों गांवों में कैंप लगाकर बुखार पीड़ित मरीजों की पैथालॉजी जांच करने के साथ ही उन्हें दवा मुहैया कराते हुए ऐसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

पूरे जिले में चल रहा अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. भीखुउल्लाह ने बताया कि एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है तो दूसरा संभावित है। कहा कि पूरे जिले में इन संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए इन दिनों अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर ऐसे रोगियों को चिह्नित करने के साथ ही आमजनों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed