फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Firecracker factory busted, five arrested

Amethi News: पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Firecracker factory busted, five arrested
मोहनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्त्रोत : निजी सूत्र
अमेठी सिटी। दीपावली से पहले मोहनगंज पुलिस ने रविवार को शंकरगंज के पास अवैध पटाखा निर्माण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे बरामद किए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शंकरगंज में तालाब किनारे कुछ लोग अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शंकरगंज गांव निवासी निजामुद्दीन, असगर अली, सद्दाम, मोहम्मद इरफान और राजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




तलाशी में 30 किलो बारूद, 1500 सुतली बम, 250 अधबने सुतली बम, 3000 अनार पटाखे, 2000 मस्ताभ, 1000 अधबने मस्ताभ, 1500 बाती पटाखे, तीन बंडल सुतली धागा, दो बोरी रद्दी पेपर, एक बंडल स्टीकर, एक पटाखा चटाई, 500 चटाई बम, 10 किलो कोयला और पांच किलो गंधक बरामद हुआ। बताया कि पूछताछ में बताया कि वे कई दिनों से पटाखे बनाकर आसपास की बाजारों में बेच रहे थे। उनके पास पटाखा निर्माण या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed