{"_id":"5fe4d2188ebc3e3e731c36e7","slug":"fire-in-shop-amethi-news-lko5565991145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से 20 लाख का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से 20 लाख का सामान नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गोविंद गैस एजेंसी के पास बुधवार रात शॉर्टसर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग पर तीन घंटे कर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस घटना में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझने तक स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
गौरीगंज थाने के वार्ड संख्या एक निवासी राजेंद्र अग्रहरि गोविंद गैस एजेंसी के बगल में पेंट की दुकान करते हैं। बुधवार शाम दुकान बंद होने के करीब एक घंटे बाद शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ दुकान स्वामी को दी। पेंट की दुकान में आग व बगल में गैस एजेंसी होने से बड़ी दुर्घटना की आशंका से पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दुबे व सीओ संतोष सिंह ने आग की विकरालता देखते हुए मुंशीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना व जायस से फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फायर कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। आग से पेंट की दुकान में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अंदाजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।