{"_id":"63ba6cbeec438a40573e0b85","slug":"fire-broke-out-in-electoral-office-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अमेठी के निर्वाचन कार्यालय में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अमेठी के निर्वाचन कार्यालय में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख
Sun, 08 Jan 2023 02:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jan 2023 02:18 PM IST
सार
अमेठी के निर्वाचन ऑफिस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में कार्यालय की महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमेठी के निर्वाचन कार्यालय में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के कलेक्ट्रेट की प्रथम मंजिल पर स्थित निर्वाचन कार्यालय में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने इसकी सूचना अफसरों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एडीएम अजीत कुमार सिंह व एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। अफसरों की मौजदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय का ताला तोड़ा। इसी बीच मौके पर पहुंचे फायर वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग किस कारण से लगी इसकी जांच की जा रही है। एएसपी हरेंद्र कुमार व सीओ मयंक द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। एडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी कर्मी की लापरवाही मिलेगी तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।