फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire broke out in an electronic shop due to short circuit, goods burnt

Amethi News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, सामान जला

Tue, 11 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in an electronic shop due to short circuit, goods burnt
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के साईंगंज बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी सूरज गुप्ता साईंगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान करते हैं। रविवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर सूरज घर चले गए। कुछ देर बाद पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान के अंदर धुआं निकलता देख सूरज को सूचना दी। जब तक सूरज दुकान पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी तरह दुकान का ताला खोला गया, लेकिन भीतर रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन



फायर ब्रिगेड को फोन नहीं लग सका, स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान से धुआं निकलने से पहले कुछ विस्फोट भी हुआ था, जिससे माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि दुकानदार ने फोन पर मौखिक जानकारी दी थी, इस संबंध में कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed