{"_id":"66033f7c44ab54de3e02dc64","slug":"fire-breaks-out-in-shop-goods-burnt-to-ashes-amethi-news-c-96-1-ame1002-115852-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। शहीद स्मारक भाले सुल्तान कादूनाला थाना क्षेत्र के रामंगज बाजार में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के रानीगंज में मकसूद अहमद की मकबूल इलेक्ट्रिक एंड मोबाइल शॉप के नाम से इलेक्ट्रिक व फर्नीचर की दुकान है। सोमवार को होली पर्व पर बाहर से आया सामान रखवाने के बाद मकसूद दुकान बंद कर घर चले गए। दोपहर बाद दुकान से धुआं उठते देखकर लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक ने शटर खोला तो आग की लपटें देखकर होश होड़ गए।
सूचना पर जगदीशपुर के साथ दो अन्य स्टेशन से फायर टैंकर के साथ पहुंचे कर्मियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दो मंजिला मकान जर्जर हो गया। दुकान में मौजूद सामान जलकर राख हो गया। व्यवसायी मकसूद ने बताया कि आग की घटना में करीब 15 लाख रुपये का सामान टीवी फ्रिज फर्नीचर ,बाइक सहित दुकान के अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।