फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire breaks out in harvester machine, five bighas of wheat crop reduced to ashes

Amethi News: हार्वेस्टर मशीन में लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in harvester machine, five bighas of wheat crop reduced to ashes
बाजारशुकुल के अकरा गांव में हार्वेस्टर मशीन में आग लगने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण व अन्य।
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के अकरा गांव में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब गेहूं की फसल काट रही हार्वेस्टर मशीन में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन किसानों की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की खड़ी फसल भी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


दोपहर को अकरा गांव की सिवान में जहीद की हार्वेस्टर मशीन से जसीम के गेहूं की कटाई हो रही थी, तभी अचानक मशीन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चालक की सूझबूझ से मशीन को खेत से बाहर निकाल दिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर आग को फैलने से रोका गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भी मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में मंगरौली निवासी महावीर की तीन बीघा, अकरा निवासी जसीम अहमद और सलीम की एक-एक बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि लगभग 20 क्विटंल गेहूं का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जल्द आग से प्रभावित पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed