फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   FIR lodged against 10 people including husband

Amethi News: पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 10 people including husband
बाजारशुकुल। धनेशा पाठक गांव निवासी सैन्यकर्मी मनोज पाल की पत्नी प्रेरणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गर्भपात का दबाव बनाने और साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



लखनऊ के मानकनगर तालकटोरा रोड स्थित तेजीखेड़ा निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि उनकी पुत्री प्रेरणा पाल का विवाह 13 जुलाई 2025 को बाजारशुकुल क्षेत्र के धनेशा पाठक गांव निवासी मनोज पाल के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बीच प्रेरणा गर्भवती हो गई तो पति और अन्य ससुरालीजन उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन



कृष्ण पाल के अनुसार तीन जून को साजिश के तहत उनकी पुत्री को मायके से ससुराल बुलाया गया था। शुक्रवार सुबह देवर राहुल पाल ने फोन कर बताया कि प्रेरणा की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत होने को संदिग्ध बताते हुए हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज, देवर राहुल, सास तथा तीन ननदों समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेरणा के आठ से 12 सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed