{"_id":"5e9726628ebc3e774252e1c5","slug":"fir-lodge-against-18-amethi-news-lko5177909196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर जिले की पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को अनावश्यक रूप से नौ बाइकों पर घूम रहे 16 लोगों को मुसाफिरखाना पुलिस तो दो लोगों को जायस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़क पर अकारण लोगों के निकलने की संख्या बढ़ती देख एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना अवधेश कुमार यादव ने कस्बा में अनावश्यक रूप से निकले नौ बाइक पर सवार 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ ने बताया कि प्रभात मिश्र, जहीर अहमद, राम सरोवर, कल्लू, संतराम, अमरपाल को इसौली तिराहा, नीरज कुमार शुक्ल, सोनू यादव, राम आनंद, देवराज, विनय कुमार, राम औतार मुराद अली, लाल बहादुर सिंह, फूलचंद्र व भूपेंद्र सिंह को सब्जी मंडी तिराहा के समीप से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जायस भरत उपाध्याय ने बैसन का पुरवा जिला रायबरेली के मुन्ना सिंह तथा स्थानीय थाना के कासिमपुर निवासी सिद्दीक को कस्बे में अनावश्यक रूप से टहलते समय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी नौ बाइक सीज करते हुए सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही गिरफ्तारी व केस दर्ज करने से लोगों में हड़कंप मचा है।