{"_id":"5f9ee1cf8ebc3e9bec482b2e","slug":"financial-assistance-to-the-victim-s-family-amethi-news-lko548125751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता
विज्ञापन
अमेठी। प्रधान पति की जलाकर की गई हत्या के तीसरे दिन बंदोइया ग्राम प्रधान को प्रशासन ने आर्थिक सहायता मुहैया कराई। एसडीएम अमेठी के अनुसार ग्राम प्रधान के बैंक खाते में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 30 हजार रुपये के अलावा एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत होने के बाद दिया जाने वाला चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपया भेज गया है।
भेटुआ ब्लॉक के बंदोइया की ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन कोरी (50) गुरुवार रात गांव के ही कृष्ण कुमार तिवारी के मकान के पीछे बाउंड्रीवॉल से घिरे परिसर में गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिले थे।
इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय अर्जुन की मौत होने के बाद परिवार वालों ने दाह संस्कार से इन्कार करते हुए प्रशासन से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता समेत कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मांगा था। मृतक के पुत्र सुरेंद्र ने इस संबंध में एक मांग पत्र भी एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह के माध्यम से शासन को भेजा था।
विज्ञापन
मांग पत्र में 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा, तीन बीघा कृषि योग्य भूमि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा की मांग की थी। प्रशासन के आश्वासन पर शनिवार सुबह ग्राम प्रधान के पति का अंतिम संस्कार होने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा करने की कवायद शुरू की।
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का 30 हजार रुपया व एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत होने के बाद दिया जाने वाला चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपया ग्राम प्रधान के बैंक खाते में आरटीजीएस से भेज दिया गया है। मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी शासन को भेज दिया गया है जिसे पूरा करने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है।
घटना के बाद प्रति दिन पीड़ित परिवार के घर आने जाने वालों के साथ परिवार के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए हल्का लेखपाल जगदीश विश्वकर्मा व कानून गो बृजेश शुक्ल की ड्यूटी ग्राम प्रधान के घर पर लगाई गई है।
एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि कानून गो व लेखपाल अर्जुन के तेरहवीं संस्कार पूरा होने तक लगातार गांव में रहेंगे। ग्राम प्रधान के पति की हत्या के बाद गांव में शांति नहीं बिगड़े इसके लिए रविवार को भी भारी संख्या में पीएसी व पुलिस के जवान ग्राम प्रधान के घर व उसके आसपास डटे रहे।
बंदोइया गांव में दलित ग्राम प्रधान के पति की जलाकर हुई हत्या के तीसरे दिन रविवार को बसपा का एक राज्य स्तरीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं ने ग्राम प्रधान व उनके परिवार से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल दोपहर बाद एक बजे गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल सीधे पीड़ित परिवार के घर गया और ग्राम प्रधान छोटका वे उनके पुत्र सुरेंद्र के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से बात की। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से कहा कि न्याय की इस लड़ाई में बहुजन समाज पार्टी उनके साथ है।