फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fill the form for free coaching

Amethi News: निशुल्क कोचिंग के लिए भरें फॉर्म

Fri, 02 Jun 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fill the form for free coaching
पुस्तकालय में पढ़ते विद्यार्थी
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित जीजीआईसी में मेधावियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। कोचिंग में रिक्त 133 सीट पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगा गया है। आवेदन के बाद चयन कर सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग के पास पांच जून तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजन के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। योजना के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की ओर कोचिंग के लिए प्रतिभागियों को चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में आवेदन व चयन के बाद शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित यूपीएससी/ यूपीपीएससी व नीट की रिक्त पांच-पांच, जेईई की 43, एनडीए/सीडीएस की 30, यूपीएसएसएससी के 50 सीट पर प्रवेश दिलाते हुए तैयारी कराई जाएगी। आवेदन के बाद अलग-अलग तिथियों में जेईई, एनईईटी, एनडीएम/ सीडीएस तथा सिविल सेवा/ राज्य सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा के परीक्षार्थियों की चयन कमेटी के निर्णय पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनडीएस व सीडीएस तो सिविल सेवा, नीट व जेईई तैयारियों के लिए विषय विशेषज्ञों के पैनल से निशुल्क कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के अनुभवी शिक्षक के साथ विषयवार शिक्षक शामिल किए गए हैं।
बिना आवेदन नहीं मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना में प्रवेश के लिए अभ्युदय योजना के तहत निर्धारित तिथि तक आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद कमेटी के निर्णय के अनुसार चिन्हित मेधावियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। आवेदकों को निशुल्क फार्म दिया जा रहा है तो योजना से जुड़ी जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

आरके शर्मा-जिला समाज कल्याण अधिकारी

यहां भी मिल रहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें
जिला पुस्तकालय एवं वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एनसीआरटी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध है। यहां पर बिना किसी शुल्क के युवाओं को पुस्तकें पढ़ने को दी जाती है। कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम का कहना है कि इससे युवाओं को काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed