फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fight, commotion between health worker and attendant over getting the form made

Amethi News: पर्चा बनवाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मी व तीमारदार में मारपीट, हंगामा

Mon, 04 Sep 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fight, commotion between health worker and attendant over getting the form made
अमेठी। संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा हो गया। स्वास्थ्य कर्मी व तीमारदार के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। विवाद में फिलहाल अब तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को असैदापुर गांव निवासी अखिलेश तिवारी अपने एक रिश्तेदार का इलाज कराने आए थे। अस्पताल में पर्चा बनवाने के दौरान काउंटर पर जल्द पर्चा बनवाने के लिए कमरे के अंदर चले गए। काउंटर पर कार्यरत कर्मी राघवेंद्र सिंह ने बाहर से लाइन में आने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान अस्पताल दौरान अफरा-तफरा मच गई। मरीजों व अन्य लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

अन्य कर्मियों व तीमारदारों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। विवाद शांत होने के बाद दूसरे कर्मी ने पर्चा बनाना शुरू किया तो मरीजों की जांच व उपचार शुरू हुआ। हालांकि थाने आने के बाद किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर मामले की जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद सुलझाया गया
अस्पताल में पर्चा बनवाने के दौरान तीमारदार के कक्ष के अंदर पहुंच कर जल्द पर्चा बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के बाद तत्काल पहुंचकर मरीज व उसके परिजनों से बात-चीत कर उनका उपचार करवाया गया है। दोनों पक्षों के विवाद को सुलझाया जा चुका है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है। - डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल-सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed