फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fever suffering innocent died during treatment

बुखार पीड़ित मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fever suffering innocent died during treatment
17 : संग्रामपुर : पूरे जवाहर गांव में मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे जवाहर गांव निवासी एक बुखार पीड़ित मासूम की उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बावजूद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

पूरे जवाहर मजरे संग्रामपुर निवासी राम अचल पाल के छह वर्षीय पुत्र करन को शनिवार सुबह बुखार से की शिकायत हुई। बुखार देख राम अचल पहले उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। आराम नहीं मिलने पर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले गए जहां करन की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू हॉस्पिटल में उपचार के दौरान रविवार भोर करन की मौत हो गई। करन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। रामअचल पाल ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद अभी तक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव जांच करने नहीं पहुंची है। करन की मौत से जहां परिवार का चिराग बुझ गया तो मां व दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से मौत की सूचना में गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मौत की सूचना के बाद गांव टीम नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने कहा कि बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि बुखार से मौत हुई है तो गांव में एंटीलार्वा के छिड़काव के साथ ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed