{"_id":"66ea0c03efc5803b090829a6","slug":"fertilizer-bags-bursting-due-to-use-of-katiya-amethi-news-c-96-1-gon1004-125781-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कटिया के प्रयोग से फट रहे खाद के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कटिया के प्रयोग से फट रहे खाद के बैग
Wed, 18 Sep 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में यूरिया, डीएपी आदि की खरीद समितियों के माध्यम से हो रही है। समितियों की ओर से सस्ते दर पर यूरिया व डीएपी बेची जा रही है। सचिवों का आरोप है कि खाद की रैक से लेकर गोदाम व समिति तक पहुंचने में बार-बार कटिया का प्रयोग किया जा रहा है। समितियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हवा के संपर्क में आने से खाद की गुणवत्ता खराब हो रही है। ग्राहक लेने में आनाकानी कर रहे हैं।
इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल ने बताया कि खाद के बैग की लोडिंग, अनलोडिंग में कटिया का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यूपीपीसीएफ को कई बार कहा गया है। श्रमिकों को चेतावनी जारी की गई है। कई बार श्रमिकों के पास से कटिया जब्त भी की जा चुकी है। यूपीपीसीएफ के जिला प्रबंधक सुशील कुमार का कहना है कि यदि कटिया का प्रयोग रोक दिया जाएगा तो सामान उतारने व लोड करने में समय ज्यादा लगेगा। खाद की बोरियों में फिसलन के चलते श्रमिकों को चोट भी लग जाती है। जबकि कटिया का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है।