फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Female worker's fingers cut off while cleaning machine

Amethi News: मशीन की सफाई करने में महिला श्रमिक की कटी अंगुलियां

Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Female worker's fingers cut off while cleaning machine
अमेठी सिटी/मुसाफिरखाना। पोषाहार उत्पादन इकाई में कार्यरत महिला श्रमिक की हाथ की तीन अंगुलियां एक झटके में कट गई। गंभीर हालत में महिला का इलाज सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उत्पादन इकाई में काम कर रहीं महिलाएं बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्फुनी पश्चिम में पोषाहार उत्पादन इकाई है। इस इकाई में जिले की 300 महिला स्वयं सहायता समूहों की पूंजी का अंश लगाया गया है। जनवरी माह से शुरू हुई उत्पादन इकाई में 20 महिलाएं रात व दिन पारी में कार्यरत हैं। मुसाफिरखाना विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे पांडेयपुर रुदौली निवासी उर्मिला (42) अचानक से बंद पड़ गई मशीन की सफाई करने लगी। मशीन बीच में ही चल पड़ी। जिससे उर्मिला के हाथ की तीन अंगुलिया पैकिंग मशीन की चपेट में आकर कट गई।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने घायल महिला को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। महिला के श्रमिक पति रामधनी ने ट्रामा सेंटर ले जाने में असमर्थता व्यक्त की। सुल्तानपुर के ही एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed