फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Female students learning self-defense techniques through Taekwondo.

Amethi News: ताइक्वांडो से आत्मरक्षा के ढंग सीख रहीं छात्राएं

Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Female students learning self-defense techniques through Taekwondo.
भादर। छात्राओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए विद्यालयों में ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं 48 कार्यदिवस के विशेष प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय सांगापुर में प्रशिक्षक सुभाष सिंह छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण में विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा ववरित बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। शारीरिक संतुलन, मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यायाम शिक्षक, अनुदेशक और खेल शिक्षक नियमित रूप से प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सार्वजनिक स्थानों समेत किसी भी परिस्थिति में अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed