फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Female students learned self-defense techniques.

Amethi News: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के तरीके

Fri, 15 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Female students learned self-defense techniques.
. जीजीआईसी गौरीगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा, योगाभ्यास और कॅरिअर काउंसिलिंग की जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ ताइक्वांडो और जूडो के शुरुआती दांव सीखे।
विज्ञापन



प्रशिक्षक ज्योतिका मिश्रा ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के कई आसान और जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने हाथ पकड़ने पर खुद को छुड़ाने, सामने से धक्का मिलने पर संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए। कहा कि नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के दांव का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन



सहायक सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने छात्राओं को कॅरिअर चयन और लक्ष्य निर्धारण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराजिता का अर्थ कभी पराजित न होने वाली शक्ति है। बेटियां अपनी क्षमता पहचानें और लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करें। कौशल विकास मिशन के तहत कई रोजगारपरक कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिनसे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रधानाचार्य संगीता ने कहा कि आत्मरक्षा और शिक्षा दोनों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल : आईटीआई कोर्स में प्रवेश कैसे मिलेगा और आवेदन कब होंगे। शिवानी
जवाब : मई के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार ट्रेड चुनकर आवेदन कर सकती हैं।

सवाल : अपना लक्ष्य किस तरह तय करें। सुहानी
जवाब : अपनी रुचि और क्षमता को समझकर विषय चुनें और उसी दिशा में तैयारी शुरू करें।

सवाल : फैशन डिजाइनिंग कोर्स कहां से किया जा सकता है। नीलू
जवाब : आईटीआई और एफडीडीआई में दो वर्षीय फैशन डिजाइनिंग कोर्स उपलब्ध हैं। इसके बाद नौकरी और स्वरोजगार दोनों के अवसर मिलते हैं।

सवाल : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। वर्षा उपाध्याय
जवाब : सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन के साथ तैयारी करें। निरंतर मेहनत और अनुशासन सफलता दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed