फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Father-in-law got angry on asking for a cot, did not let daughter go

Amethi News: चारपाई मांगने पर ससुर नाराज, नहीं विदा की बेटी

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law got angry on asking for a cot, did not let daughter go
बाजारशुकुल थाने के बाहर मौजूद दूल्हा तिलक राम की कार। -संवाद
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के जौदिल मऊ गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब दूल्हे के चारपाई मांगने पर ससुर नाराज हो गए। ससुर ने बेटी की विदाई से इन्कार कर दिया। अब दूल्हा परिजनों के साथ दुल्हन की विदाई के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी तिलक राम की शादी जौदिल मऊ गांव निवासी सोहनलाल रैदास की बेटी निशा से तय हुई थी। शुक्रवार को धूमधाम से बरात गांव पहुंची। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया और द्वारपूजा समेत सभी वैवाहिक रस्में मंगल गीतों के बीच संपन्न हुईं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा तिलक राम ने ससुर से आराम के लिए चारपाई मांगी जिससे ससुर सोहनलाल नाराज हो गए। मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सोहनलाल ने बेटी की विदाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराने और विदाई करवाने की भरसक कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार दूल्हे के पिता राम गुलाम ने 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की मगर लड़की के पिता अपने फैसले पर अड़े रहे। विदाई न होने पर दूल्हा और बरात बिना दुल्हन के थाने पहुंच गए। दूल्हे के पिता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर दुल्हन की विदाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस मौके पर भेजी गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



भूखा-प्यासा दूल्हा थाने पहुंचा, नाश्ता कर मिटाई भूख
रातभर भूखा रहा दूल्हा तिलक राम शनिवार सुबह ससुराल से निकलकर बाजार शुकुल कस्बे पहुंचा और नाश्ता कर भूख मिटाई। विदाई की आस में वह थाने के बाहर दिन भर बैठा रहा लेकिन शाम तक भी जब विदाई नहीं हुई तो बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed