फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fashion Design Students Take to the Ramp

Amethi News: रैंप पर उतरे फैशन डिजाइन के विद्यार्थी

Sun, 17 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fashion Design Students Take to the Ramp
फुरसतगंज ​स्थित एफडीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान
फुरसतगंज। एफडीडीआई परिसर शुक्रवार रात रंग, रोशनी और रचनात्मकता से जगमगा उठा। फैशन ग्रैंडयोर-26 में वर्ष 2022 बैच के फैशन डिजाइन विद्यार्थियों ने अपने तैयार किए गए आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया। रैंप पर उतरे करीब 80 गारमेंट कलेक्शन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन



मंच संचालन, मॉडलिंग, मेकअप और कोरियोग्राफी तक की पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने खुद संभाली। आत्मविश्वास से भरे छात्र-छात्राओं ने पेशेवर अंदाज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आधुनिक फैशन के साथ पारंपरिक कला की झलक भी परिधानों में दिखाई दी। फैशन शो देखने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ रायबरेली और अमेठी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



एसपी सरवणन टी ने विद्यार्थियों को टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुणाल को बेस्ट ईको इनोवेशन, सुभाषिनी को बेस्ट एक्सीलेंस इन हेरिटेज, जूली गौतम को बेस्ट हिस्टोरिक एक्सीलेंस और प्रीति को बेस्ट सस्टेनेबिलिटी अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed