फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers took to the road in support of Bharat Band

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान

Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers took to the road in support of Bharat Band
25 : गौरीगंज : ब्लॉक परिसर में बैठक कर रणनीति तैयार करते किसान नेता। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरींगज (अमेठी)। किसान संगठनों की ओर से सोमवार को भारत बंद का जिले में कोई असर नहीं दिखा। सुबह से ही पूरे जिले की सभी बाजारें खुली रहीं। हालांकि किसान संगठन के लोग सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों काले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्यालय समेत पूरे जिले में किसान संगठनों की ओर से घोषित भारत बंद का कुछ खास असर नहीं दिखा। सुबह से ही पूरे जिले की छोटी बड़ी सभी बाजारें रोज की तरह खुली रहीं। किसान संगठन की ओर से भी पूरे जिले में कहीं भी जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट, जय किसान आंदोलन, उत्तर प्रदेश किसान सभा, किसान संग्राम समिति व किसान क्रांतिदल के पदाधिकारी जिला मुख्यालय की सड़कों पर पहुंच गए। किसान नेताओं ने सड़क पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसान नेता सरकार विरोधी नारा बुलंद करते हुए पारित तीनों काले कानून को निरस्त करने की मांग करते रहे। देर शाम किसान संगठनों की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। किसान संगठनों की ओर से भारत बंद आह्वान को देखते हुए जिले का पुलिस महकमा सक्रिय रहा। सभी थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस सक्रिय दिखी तो प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव की अगुवाई में सोमवार को किसान भारत बंद का समर्थन करते हुए पनियार पावर हाउस, मुंशीगंज व अमेठी कस्बे में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महात्मा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में किसान विरोधी पारित तीनों कानून रद करने, एमएसपी पर नया कानून बनाने, आंदोलन के दौरान मृतक किसान के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, किसानों का कर्ज एवं विद्युत बिल माफ किए जाने की मांग की गई। अमेठी तहसील क्षेत्र की सभी बाजारों की दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकई राम यादव, लाल बहादुर यादव, राम मिलन यादव, दिनेश सिंह, माताफेर यादव, सरजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

मंडी समिति गेट पर किया प्रदर्शन
जायस। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी सोमवार सुबह बहादुरपुर स्थित मंडी समिति गेट पर पहुंच गए। एक बार तो किसानों ने मंडी का गेट बंद कराने की कोशिश की लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी से प्रयास विफल रहा। फिर किसान बहादुरपुर तथा जायस कस्बे की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता सरकार विरोधी नारे बुलंद करते हुए आमजनों से सहयोग मांगा। हालांकि यहां भी भारत बंद आह्वान के समर्थन में कोई नहीं उतरा। सभी बाजारें पूरी तरह खुली रहीं। इसके बाद किसान नेता व किसान जायस कस्बे से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed