{"_id":"60ccd9c18ebc3e330b026632","slug":"farmers-protested-in-the-collectorate-amethi-news-lko583059186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जनसुनवाई में शिकायत का निस्तारण नहीं होने तथा जिम्मेदारों द्वारा गुमराह किए जाने से नाराज किसान शुक्रवार को प्रदर्शन पर उतर आए।
किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों ने शिकायतों का निस्तारण होने तक धरने पर रहने की चेतावनी दी।
भूमि पर अवैध कब्जे समेत कई शिकायतों के निस्तारण के लिए जामो ब्लॉक के उमराडीह गांव के किसान गत फरवरी माह से लगातार जन सुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल समेत अफसरों से फरियाद कर रहे हैं।
किसानों की शिकायत पर या तो जिम्मेदार फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारित दिखा रहे या फिर उन्हें परेशान कर शिकायत निस्तारित नहीं कर रहे हैं।
लगातार शिकायत के बाद समस्या का निस्तारण नहीं होने से परेशान किसान शुक्रवार को किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतर आए।
किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए हल्का लेखपाल, कानूनगो व एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जानबूझ कर दवाब में शिकायत लंबित रखने की बात कही।
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान बिना शिकायत निस्तारित हुए वापस जाने को तैयार नहीं हुए।
किसानों का धरना समाप्त हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से टीम गठित कर शिकायत निरस्तारण की कोशिश शुरू की गई है।
खबर लिखे जाने तक कलेक्ट्रेट में किसानों को धरना चलता रहा। धरने में महिला किसान सुषमा, रानी, कमलेश, सुशीला, पुष्मा व कमला समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।