फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers' fair will be held in five blocks today

आज पांच ब्लॉकों में आयोजित होगा कृषक मेला

Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers' fair will be held in five blocks today
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को खेतीबाड़ी की आधुनिक जानकारी देने के लिए गुरुवार को पांच ब्लॉकों में कृषि मेला लगेगा। डीएम ने ब्लॉकवार नोडल अफसर नामित करते हुए कृषि विभाग को मेला आयोजित करने का निर्देश दिया है। मेले में सभी विभाग अपने स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कॉल में प्रभावित रोजगार के साथ कृषि से जुड़ीं गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए गौरीगंज, भेटुआ, संग्रामपुर, बाजारशुकुल व बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर गुरुवार को किसान मेला आयोजित होगा। डीएम अरुण कुमार ने ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए कृषि विभाग को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मेला लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

मेले में किसानों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा। मेले में सभी विभाग स्टॉल व प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे तो कृषि वैज्ञानिक संवाद के जरिये किसानों की परेशानी दूर करते हुए आधुनिक खेतीबाड़ी के बारे में बताएंगे। मेले में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए रोजगार व कृषि से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि ब्लॉकों मेें आयोजित होने वाले मेले में कोविड संक्रमण से संबंधित विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों का पालन किया जाएगा। पांचों ब्लॉकों में मेला आयोजन की तैयारी पूरी की जा रही है। मेले में विभाग के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed