फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers are troubled due to lack of water and DAP in canals

Amethi News: नहरों में पानी और डीएपी की कमी से परेशान किसान

Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled due to lack of water and DAP in canals
अमेठी। नहरों में पानी की कमी और डीएपी खाद की अनुपलब्धता ने किसानों की धान की रोपाई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान लगातार सिंचाई और खाद के संकट से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं को देखते हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान का आग्रह किया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सांसद कार्यालय की ओर से प्रमुख अभियंता नहर विभाग लखनऊ व अमेठी के संबंधित अभियंताओं से संपर्क किया गया। इस बातचीत में शीघ्र ही नहरों में जलापूर्ति बहाल करने का आग्रह किया गया, जिस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द पानी छोड़ा जाएगा। डीएपी की किल्लत को लेकर सांसद कार्यालय ने जिलाधिकारी और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क किया।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले की 33 समितियों पर सोमवार से डीएपी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, ताकि किसान समय से धान की रोपाई कर सकें। हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने टिकरी माइनर में लंबे समय से पानी न आने की समस्या को लेकर बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की। उन्होंने अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी जिले के कई गांवों में किसानों की हजारों बीघा जमीन सिंचाई से वंचित होने की जानकारी दी और तुरंत समाधान की मांग की। सांसद पुनिया ने भी जल्द संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed