{"_id":"69cc1fa79cdf964f2900a6e8","slug":"farmer-who-went-to-extinguish-the-fire-his-health-deteriorated-and-he-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-162292-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग बुझाने पहुंचे किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग बुझाने पहुंचे किसान की बिगड़ी तबीयत, मौत
Wed, 01 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के बाबूपुर सरैया गांव में आग से जली किसानों की गेहूं फसल । संवाद
जगदीशपुर। बाबूपुर सरैया गांव में मंगलवार को दूसरों के गेहूं के खेतों में लगी आग बुझाने पहुंचे किसान मुख्तार अहमद (55) की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में फसल में आग लगने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी बाबादीन के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में पड़े गेहूं के अवशेष (नरई) में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। इससे मोईद, मोईन, शाहजहां, वसीम और उम्मर की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे। इसी दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे मुख्तार अहमद अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला।
विज्ञापन
हल्का लेखपाल ऋचा तिवारी ने बताया कि आग से करीब तीन बीघा गेहूं की फसल के नुकसान का आकलन किया गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
g बिलख रही पत्नी और बच्चे : मुख्तार अहमद की मौत के बाद पत्नी जुबैदा, बेटे शाहिद अली व साहिल और बेटियां जमीला, खुशनुमा व रहनुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्तार दिल्ली में रहकर शीशे की दुकान चलाते थे और अपने बड़े भाई इस्तियाक की मौत की सूचना पर गांव आए थे।