{"_id":"68bf297cf62fdcbcad041147","slug":"farmer-drowned-in-gomti-river-died-body-found-in-sultanpur-amethi-news-c-96-1-ame1002-148060-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोमती में डूबे किसान की मौत, सुल्तानपुर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोमती में डूबे किसान की मौत, सुल्तानपुर में मिला शव
Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। हाजीगंज गांव निवासी किसान जगन्नाथ रैदास (45) का शव सोमवार को सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला। वह रविवार को मछली पकड़ते वक्त नदी में डूब गए थे। जगन्नाथ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बेटे संदीप ने बताया कि उनके पिता रविवार सुबह लगभग 11 बजे खाना खाने के बाद हाजीगंज के पास गोमती नदी में मछली पकड़ने गए थे। रविवार शाम छह बजे तक जब वे वापस नहीं आए तो चिंता बढ़ गई। रात करीब आठ बजे वह परिवार के लोगों के साथ नदी किनारे पहुंचे तो वहां कटिया, झोला, चप्पल और छाता मिला। वहां का दृश्य देखकर पिता के नदी में डूबने की आशंका बढ़ गई। देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन पिता का पता नहीं चला।
सोमवार सुबह मुसाफिरखाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर के बल्दीराय के पूरे जोधी गांव के पास गोमती नदी में जगन्नाथ का शव उतराता दिखा। गोताखाेरों और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसी बीच जगन्नाथ के परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि जगन्नाथ का शव बल्दीराय में बरामद हुआ है। वहां की पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जगन्नाथ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुजुर्ग पिता बद्री प्रसाद और माता सुमेरा की सेहत बिगड़ गई है। पत्नी किसमता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे संदीप, शनि और बेटी सुमन सदमे में हैं। घर में मातम पसरा है।