{"_id":"6ad51495b4b7c16ac509d087","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-amethi-news-c-96-1-ame1017-178429-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत
Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
जामों के कटारी गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जामों। कटारी गांव स्थित पानी की टंकी के पास शनिवार रात बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान दानबहादुर (70) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। वह बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता दानबहादुर शनिवार शाम साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। गांव में बनी पानी की टंकी के पास पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में उनकी साइकिल आ गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी जामों ले गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दानबहादुर की मौत से पत्नी सुमित्रा, बेटी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों अशोक कुमार और अनुदीप भी गमगीन हैं। जिस पिता के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अचानक अनियंत्रित होने से साइकिल से टकरा गई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह मौके पर पहुंचे। अशोक ने बाइक चालक की पहचान बाजगढ़ गांव निवासी अमरेश के रूप में करते हुए लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अशोक की तहरीर पर अमरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।