फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farm became pond, crops are getting ruined

खेत बने तालाब, फसलें हो रहीं बर्बाद

Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farm became pond, crops are getting ruined
06 : संग्रामपुर : सीवान में कटी धान की फसल में जमा बरसात का पानी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। सितंबर के बाद अक्तूबर माह में रविवार को तेज हवाओं के बीच जिले में हुई अतिवृष्टि के बाद सीवानों में जलभराव की स्थिति बन गई है। किसानों के खेतों में जलभराव से फसलों के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। धान के साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है तो आलू, सरसों, मटर व अगेती सब्जी की खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों के खेतों में तैयार फसल इस वर्ष बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ रही है। सितंबर माह में हुई बरसात के प्रभाव से किसान अभी उभर ही रहे थे कि रविवार रात हुई बारिश ने फिर फसलों के लिए आफत बन गई। बरसात से खेतों में जमा पानी में गिरी किसानों की पकी व तैयार हो रही धान की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

आलू, सरसों व मटर की अगेती बुआई करने वालों की फसल पूरी तरह से नष्ट होने का अंदेशा मंडरा रहा है। खेतों में नमी होने से जहां किसान तैयार फसल काट नहीं पा रहे हैं वहीं सब्जी समेत अन्य फसल नष्ट होने से उनकी आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात का पानी सीवानों के बीच से बह रहा है। आसपास के खेतों में लोग कई फिट पानी में घुसकर जाल लगाकर मछली पकड़ रहे हैं। जलभराव से तिल, उरद, अरहर व मक्का आदि की फसलें तो पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी। ज्यादा दिन तक पानी रुकने से धान की फसल चौपट होने की आशंका है। इस बार दलहनी व तिलहनी फसलें अच्छी थीं।
किसान रतजगा कर इन फसलों को छुट्टा मवेशियों से बचाकर रखे थे। बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसान सरजू प्रसाद तिवारी, कामता प्रसाद मौर्या, रामकरन यादव, शिव कुमार, देवीप्रसाद व बंसत मिश्र ने बताया कि बेमौसम बरसात किसानों के लिए दैवीय आपदा से कम नहीं है। बरसात से तैयार फसल नष्ट हो रही है तो आगे की फसल बुआई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने प्रशासन से खराब हो चुकी फसलों का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई है।

भीग गया खेतों में पड़ा धान
संग्रामपुर। क्षेत्र में रविवार शाम व रात में हुई बारिश से खेतों में कटी धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं चना, मटर, सरसों व आलू की बुआई के लिए तैयार किए गए खेत पानी से खराब हो गए। ऐसे में उक्त सभी फसलों की बुवाई प्रभावित हो गई हैं। बेमौसम बारिश से किसानों को काफी क्षति उठानी पड़ रही है। बारिश से धान की फसलों के साथ ही सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। (संवाद)

03 : गौरीगंज : माधवपुर की सीवान में हवा से गिरी धान फसल वं जमा बरसात का पानी। -संवाद

03 : गौरीगंज : माधवपुर की सीवान में हवा से गिरी धान फसल वं जमा बरसात का पानी। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed