फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farewell prayer offered with devotion

Amethi News: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

Sat, 06 Apr 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farewell prayer offered with devotion
नमाज में जुटे अकीदतमंद
अमेठी। पाक माह-ए-रमजान का जुमातुल विदा शुक्रवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। क्षेत्र स्थित सभी मस्जिदों में जुमातुल विदा के मौके पर अलविदा की नमाज अदा की गई। महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की। सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह से बरकत के साथ अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके अलावा फुरसतगंज में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। कड़ी धूप एवं गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। अंतिम जुमा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों ने भी रोजा रखा। वे भी अपने परिवार के साथ नमाज पढ़ने आए। शहर स्थित जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, आमीना मस्जिद, मस्जिद अबू बकर, मस्जिद शेख साहब, मदीना मस्जिद सहित जिले भर में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्थित अन्य सभी मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ आखिरी जुमे में नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

शहर स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खां ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि ईमानदारी से जकात की रकम जरूरतमंदों में बांटी जानी चाहिए। रोजा अच्छी जिंदगी जीने का प्रशिक्षण है। रमजान का अलविदा खुत्बा पढ़कर सुनाया गया। जुमे की नमाज के बाद सुन्नत व नफिल नमाज अदा की। इसके साथ इमाम के साथ लोगों ने देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। रमजान के आखरी जुमे पर अल्लाह से गुनाहों से पाक करने की दुआ की गई। सीओ लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह, आरसी यादव सहित तमाम पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद लईक हवारी, सदर मोहम्मद कलीम, कमर महमूद, पिंटू, वसीम राइन, सोएब, शान मोहम्मद, महीब उल्ला फारुकी, रऊफ, सत्तू सहित तमाम नमाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं फुरसगंज में शुक्रवार को मस्जिदों में काफी भीड़ रही। जुमे की नमाज से पहले मौलाना गजाली खां ने कहा कि रमजान पाक महीने में रोजा रखने वाले बड़े खुश नसीब है। इस मौके पर मोहम्मद अहद, कुतुबुद्दीन, अलाउददीन, नफीस, फिरोज आदि शामिल रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों में दिखा उत्साह

आखिरी जुमा पर बड़ों के साथ बुजुर्गों और बच्चों में उत्साह दिखाई पड़ा। बच्चों ने रोजा रखकर मस्जिदों पर पहुंचकर आखिरी जुमे की नमाज अदा की। बच्चों ने पूरे एहतराम के साथ अल्लाह पाक से दुआ मांगी। और एक दूसरे को आखिरी जुमे की मुबारकबाद दी।




जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे होगी ईद की नमाज

जामा मस्जिद के सिक्रेटरी मोहम्मद लईक हवारी ने बताया कि ईद के दिन जामा मस्जिद पर सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। उनका कहना है कि ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग तय वक्त से पहले पहुंचे।



सुरक्षा चाक-चौबंद, भ्रमण करते रहे अफसर
अमेठी। मस्जिदों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह स्वयं दलबल के साथ जिले में भ्रमणशील रहे। डीएम व एसपी ने जगदीशपुर कस्बा व ईदगाह का निरीक्षण किया। धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमाम व मौलाना से वार्ता कर शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की गई। जिले में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed