फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   family members of deceased protested demanding immidiate arresting of muderers

घायल ने तोड़ा दम, गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजन

Sat, 17 Sep 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
family members of deceased protested  demanding  immidiate arresting of muderers
40 : गौरीगंज : मृतक के परिवारीजनों व सपा नेताओं से बात करते सीओ। - संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जानलेवा हमले में शुक्रवार को घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में देर रात मौत हो गई। शनिवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस परिवार को समझाने की कोशिश में जुटी रही लेकिन घरवालों पर कोई असर नहीं हो रहा था। देर शाम तक शव का दाह संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव रजऊ का पुरवा मजरे बाहापुर निवासी सपा नेता आनंद कुमार वर्मा का 32 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश (गौरीगंज ब्लॉक के सोगरा में सफाई कर्मी के पद पर तैनात) दरपीपुर बाजार में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दाढ़ी बनवा रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश में गांव के ही कई लोग वहां पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उसे मृत समझकर वहां से निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इस बीच मंशीगंज पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसपी डॉ. इलामारन जी. ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया है। टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। शनिवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास में दर्ज केस को हत्या में परिवर्तित करने, सभी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने, परिवार के लोगों को शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, मृतक के स्थान पर उसकी पत्नी को नौकरी देने, परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को पूरा करने की बात कहकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सीओ मयंक दुबे व एसएचओ शिवाकांत पांडेय ने परिजनों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी समेत जिला स्तरीय मांगों को पूरा करने तथा शासन स्तर की मांग को शासन में भेजने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन दाह संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हुए।

दो को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि हत्या के इस मामले मेें दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed