फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Family attacked with sharp weapon, five injured

परिवार पर धारदार हथियार से हमला, पांच घायल

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Family attacked with sharp weapon, five injured
13 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव टीकरमाफी में बुधवार सुबह मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोला दिया। हमले में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक महिला की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया गया।
विज्ञापन

टीकरमाफी गांव निवासी रफीक अहमद व जाबिर अली के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को किसी बात से नाराज जाबिर अली ने अपने परिवार के फतेह मोहम्मद, इमरान, इरफान, अरमान व नौशाद के साथ रफीक के परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

धारदार हथियार से लैस हमलावरों की पिटाई से रफीक अहमद, मो. कलीम, जरीना बानो, उमतुलनिशा व तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जरीना बानो के जेवर भी छीन ले गए। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। दबंगों के जाने के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जरीना बानो की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया। उपचार व मेडिकल के बाद रफीक की तहरीर पर जाबिर अली, फतेह मोहम्मद, इमरान, इरफान, अरमान व नौशाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। टीकरमाफी चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed